जिम्बाब्वे सबसे गरीब, मॉरीशस सबसे अमीर : रिपोर्ट

इस सप्ताह की शुरुआत में प्रकाशित हुई ‘द अफ्रीका 2016 वेल्थ रिपोर्ट’ के मुताबिक, मॉरीशस प्रति व्यक्ति 21,700 डॉलर की संपति के साथ पहले स्थान पर था। वहीं दक्षिण अफ्रीका 10,300 डॉलर की संपति के साथ मॉरिशस से पीछे रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, नामिबिया में प्रति व्यक्ति की संपति 10,200 डॉलर, बोट्सवना में प्रति व्यक्ति की संपति 8,400 डॉलर और अल्जीरिया में प्रति व्यक्ति की संपति 6,200 डॉलर दर्ज की गई।

जिम्बाब्वे प्रति व्यक्ति की 200 डॉलर की संपति के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा।

इस सर्वेक्षण में प्रति व्यक्ति की उच्चतम संपति का आकलन करने के लिए संपन्न वित्तीय क्षेत्र, धनी व्यक्तियों की एक बड़ी संख्या का पलायन, न्यूनतम कर और व्यापार के क्षेत्र में सरकार विनियमन का निम्न स्तर जैसे कारकों को शामिल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493