टेनिस : मियामी ओपन के फाइनल में भिड़ेंगे निशिकोरी, जोकोविक

मियामी, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल फाइनल विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविक और जापान के केई निशिकोरी के बीच खेला जाएगा।

जोकोविक ने लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की राह में सेमीफाइनल में बेल्जियम के डेविड गॉफिन को 7-6 (7-5), 6-3 से हराया।

रविवार को होने वाला फाइनल मुकाबला जीतकर जोकोविक फ्लोरिडा में अपनी छठी खिताबी जीत हासिल करना चाहेंगे।

अगर वह ऐसा करने में सफल रहे तो यह एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 टूर में उनका 28वां खिताब होगा। इसके साथ जोकोविक एक रिकार्ड बनाने में सफल होंगे।

फाइनल में जोकोविक का सामना निशिकोरी से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493