कोहली ने भारतीय प्रशंसकों को कहा ‘शुक्रिया’

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को भारतीय प्रशंसकों का टी-20 विश्व कप में टीम का भरपूर समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

भारतीय टीम टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान, बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन टीम सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हार गई थी।

कोहली ने ट्वीट कर कहा, “यादगार टूर्नामेंट के लिए धन्यवाद, हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए और समर्थन करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

कोहली ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों में 273 रन बनाए थे और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी।

कोहली ने पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493