अमेरिकी विदेश विभाग ने हिलेरी के ईमेल की जांच रोकी

वाशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। डेमाक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन के सर्वाधिक संवेदनशील ईमेलों की जांच अमेरिकी विदेश विभाग ने रोक दी है। यह जांच तब तक रुकी रहेगी, जब तक संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की अपनी जांच पूरी नहीं हो जाती।

वाशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। डेमाक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन के सर्वाधिक संवेदनशील ईमेलों की जांच अमेरिकी विदेश विभाग ने रोक दी है। यह जांच तब तक रुकी रहेगी, जब तक संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की अपनी जांच पूरी नहीं हो जाती।

विदेश विभाग की प्रवक्ता एलिजाबेथ टड्र्यू ने शुक्रवार को कहा, “हम नहीं चाहते कि हमारी आंतरिक समीक्षा एफबीआई की जांच को जटिल बनाए या उसमें बाधा डाले।”

उन्होंने कहा, “हमलोग कानून को अमल कराने वाली जांच को प्राथमिकता दे रहे हैं।”

एबीसी न्यूज के अनुसार, जनवरी में विदेश विभाग ने खुलासा किया था कि हिलेरी क्लिंटन के 52 हजार पृष्ठों वाले निजी ईमेल की समीक्षा के दौरान उसे 22 ऐसे दस्तावेज मिले है, जिन्हें सर्वाधिक गोपनीय यानी ‘टॉप सीक्रेट’ रखा जाना चाहिए था और जिन्हें जनता को जारी करने से पूरी तरह बचाया जाना चाहिए था।

उस समय यह भी कहा गया था कि वह अलग से आंतरिक समीक्षा करेगा कि क्या उन ईमेल की गोपनीय सूचनाओं को भेजते वक्त उनका लापरवाही से उपयोग किया गया था।

विदेश विभाग ने कहा है कि वह एफबीआई के फैसले को अलग रखेगा। एफबीआई हिलेरी क्लिंटन के ईमेल की बहुत व्यापक ढंग से समीक्षा कर रहा है।

उसकी जांच रपट वर्ष 2016 में जब राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया जारी है तभी आने की उम्मीद है।

हिलेरी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्होंने वर्ष 2009 के जनवरी से वर्ष 2013 के फरवरी तक के विदेश मंत्री के कार्यकाल में निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल करके कोई कानून नहीं तोड़ा है।

गत मार्च में विदेश विभाग ने एफबीआई से पूछा था कि उसे आंतरिक जांच किस तरह शुरू करनी चाहिए। एफबीआई ने इसके जवाब में कहा था कि वह सामान्य परंपरा का पालन करे और अपनी जांच रोक दे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493