लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘अवेंजर्स’ और ‘थॉर’ धारावाहिकों से लोकी के नाम से लोकप्रिय हुए अभिनेता टॉम हिडलस्टन शिकागो न्यूज स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सप्ताहांत में खराब मौसम की जानकारी दी।
लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘अवेंजर्स’ और ‘थॉर’ धारावाहिकों से लोकी के नाम से लोकप्रिय हुए अभिनेता टॉम हिडलस्टन शिकागो न्यूज स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सप्ताहांत में खराब मौसम की जानकारी दी।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, हिडलस्टन ने अपने ऑनस्क्रीन भाई थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ) पर आरोप लगाया कि उनके भाई और सौतेली मां ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
उन्होंने भाई क्रिस हेम्सवर्थ के रवैये का उदाहरण देते हुए मौसम की जानकारी दी।
टॉम हिडलस्टन ने कहा कि क्रिस हेम्सवर्थ ने अपना हथौड़ा उठा लिया और उसने इसे आकाश पर दे मारा, जिससे बहुत-सारी बारिश होने वाली है।
‘थॉर राग्नारोक’ में टॉम हिडलस्टन और क्रिस हेम्सवर्थ एक बार फिर भाइयों का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो आपस में लड़ाई करेंगे। यह तीन नवंबर, 2017 को रिलीज होने वाला।
dharmpath.com dharmpath