कामराज की पोती डीएमके में शामिल

चेन्नई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत कांग्रेसी नेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज की पोती टी.एस. के. मयूरी कन्नन राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपने कुछ रिश्तेदारों सहित शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) में शामिल हो गईं।

डीएमके ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कन्नन ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी कोषाध्यक्ष एम.के. स्टालिन से मुलाकात की और वह पार्टी में शामिल हो गईं।

बयान के मुताबिक, उनके साथ ही कामराज के छोटे भाई की बेटी चंद्रा भी डीएमके में शामिल हो ग्ईं।

तमिलनाडु में 16 मई को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493