मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ अगले सत्र में न रहूं : गाल

मैनचेस्टर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच लुइस वान गाल ने स्वीकार किया है कि हो सकता है कि वह अगले सत्र में क्लब के कोच न रहें।

वान गाल इस समय काफी दवाब में हैं। टीम पिछले सत्र के स्थान से आगे नहीं बढ़ पाई।

गोल डॉट कॉम ने शुक्रवार को वान गाल के हवाले से लिखा है, “मेरे हिसाब से बोर्ड परिणाम के बाद इस पर सोचेगा कि वह क्या कर सकते हैं। मैं तथ्यों के बारे में नहीं जानता इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। मैंने हमेशा से कहा है कि आपको तथ्यों को देखना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “परिणाम, खिताब और चैम्पियंस लीग में स्थान के बारे में आप अंत में ही कुछ कह सकते हैं। मैं जानता हूं मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच को कुछ ना कुछ जीतना होता है, मैं अभी भी इस पर काम कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493