रियो डी जेनेरियो, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब कोरिंथियंस के कोच टिटे ने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के कोच बनने की खबरों का खंडन किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 2018 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के बाद टीम के वर्तमान कोच डुंगा को हटाने की अटकलें हैं।
ब्राजील की टीम दक्षिण अमेरिकन जोन क्वलीफाइंग के ग्रुप में इस समय अंकतालिका में छह मैचों में नौ अंको के साथ छठे स्थान पर है।
ब्राजील की वेबसाइट साम्बाफुट ने टिटे के हवाले से लिखा है, “मैं अपनी तारीफ से खुश हूं। मैं हमेशा सुधार करना चाहता हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि मुझे इस काम के लिए चुना जाएगा। कई और अच्छे कोच हैं। यह मेरा समय नहीं है। यह समय है उन लोगों का साथ देने का जो अभी इस काम के लिए मौजूद हैं।”
टिटे को इस समय ब्राजील के सबसे शानदार कोचों में से एक माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath