रांची, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार को संदिग्ध नक्सलियों द्वारा एक बारूदी सुरंग में किए गए विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, जब पुलिसकर्मी गश्ती कर रहे थे उसी दौरान नक्सलियों ने जिले के तोपचांची शहर में बारुदी सुरंग में विस्फोट किया।
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एस. एन. प्रधान ने आईएएनएस को बताया, “बारुदी सुरंग विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।”
घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
झारखंड के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath