काबुल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में बारूदी सुरंगों की सफाई के काम से जुड़े 15 कर्मियों का अपहरण कर लिया गया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जिलानी फरहाद ने कहा, “बारूदी सुरंग की सफाई करने वाली एजेंसी के 15 कर्मी शुक्रवार को खोसान जिले की ओर जा रहे थे, उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण कर लिया।”
एजेंसी के नाम का खुलासा किए बगैर अधिकारी ने हालांकि इस अपहरण के लिए तालिबान आतंकवादियों को जिम्मेदार बताया है।
देश में हुए संघर्षो और युद्धों के दौरा बिछाई गईं बारूदी सुरंगों और उपकरणों का पता लगाने के लिए कई एजेंसियां पिछले तीन दशकों से संकटग्रस्त अफगानिस्तान में काम कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath