रमन सिंह ‘रेडियो वाले बाबा’!

कबीरधाम (कवर्धा) जिले के निवासी कमलकांत गुप्ता अपने पत्र में लिखते हैं कि इस बार के बजट में आपके द्वारा गांव, गरीब और किसान की चिंता करते हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों को रेडियो बांटने का निर्णय लिया गया है, इसके लिए हम लोग आपके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

रायपुर जिले के खमतराई हीरा साहू ने लिखा है, “हम लोग ‘रमन के गोठ’ कार्यक्रम पूरी तन्मयता के साथ सुनते हैं। यह कार्यक्रम हमें बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि राज्य के मुखिया स्वयं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी देते हैं।”

राजनांदगांव निवासी झग्गर राम साहू ने 13 मार्च को प्रसारित कार्यक्रम को सफल और अनुपम बताते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

कबीरधाम जिले के ग्राम पिपरिया निवासी दुगार्राम साहू ने अपने पत्र में 25 पैसे वाला मेघदूत कार्ड छपवाने की मांग की है। बेमेतरा जिले के भुवन दास जांगड़े ने लिखा है कि ‘रमन के गोठ’ कार्यक्रम को शाम की सभा में पुन:प्रसारित करवाएं, ताकि कार्यक्रम न सुन पाने वाले श्रोता फिर से यह कार्यक्रम सुन सके।

विकासखंड नवागढ़ जिला गरियाबंद निवासी नारायण प्रसाद वर्मा ने मुख्यमंत्री को ‘रेडियो वाले बाबा’ लिखा है। वह आगे लिखते हैं कि यदि रेडियो नहीं होता तो हम कैसे ‘रमन के गोठ’ सुन पाते।

धरसीवा विकासखंड के आकांक्षा रेडियो लिस्नर्स क्लब के छेदूलाल यादव ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में अपनी भावनाएं कुछ इस तरह से व्यक्त की हैं- ‘रमन के गोठ’ कार्यक्रम हमें बहुत अच्छा लगता है। प्रदेश के मुखिया की हर बात हमें संबल प्रदान करती है। हम सब चाहते हैं कि यह कार्यक्रम चलता रहे, जिससे सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास जन-जन तक पहुंच सके।

जांजगीर-चांपा जिले के श्रीराम खुंटे ने मनरेगा के तहत 50 दिनों का अतिरिक्त रोजगार देने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493