बैडमिंटन : सायना सेमीफाइनल में हारीं

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शनिवार को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में जारी योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल हार गईं।

विश्व की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना को चीन की ली जुईरेई ने कड़े मुकाबले के बाद 22-20 17-21 21-19 से हराया। यह मैच एक घंटे 12 मिनट चला। सायना की हार के साथ इस टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।

यह विश्व की दूसरी वरीय जुईरेई और सायना के बीच अब तक का 13वां मुकाबला था। सायना को अब तक दो बार ही जुईरेई के खिलाफ जीत मिली है जबकि 11 मौकों पर जुईरेई ने बाजी मारी है। 2012 के बाद से जुईरेई को सायना हरा नहीं सकी हैं।

सायना ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की ह्यून जी सुंग को 19-21, 21-14, 21-19 से हराया था। इससे पहले सायना ने दूसरे दौर के मुकाबले में थाईलैंड की इनतचाओन जिंदापोल को हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493