सलमान ने भांजे संग तस्वीर साझा की

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर मामा बन गए हैं। इससे उत्साहित सलमान ने अपनी और अपने भांजे आहिल की एक तस्वीर साझा की है।

सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने बुधवार को अपने पहले बच्चे आहिल को जन्म दिया है। अर्पिता की शादी नवंबर 2014 में आयुष शर्मा के साथ हुई थी।

सलमान ने ट्विटर पर अपनी और भांजे की एक तस्वीर साझा की, जिसमें 50 वर्षीय अभिनेता भांजे आहिल को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं।

सलमान क्लीन शेव में काले रंग की टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं, जबकि आहिल सफेद रंग की चादर से लिपटा है।

सलमान आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए तैयार हैं, इसमें वह पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें अपना वजन भी बढ़ाना पड़ा है।

इसमें अनुष्का शर्मा सलमान के साथ पहली बार काम कर रही हैं। अनुष्का ने पहलवान की भूमिका के लिए छह सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण लिया है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित ‘सुल्तान’ आठ जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493