मारुति सुजुकी के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत

गुड़गांव, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी कंपनी के एक 24 वर्षीय कर्मचारी की शनिवार को यहां एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी फैक्टरी की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी मोहनीत शर्मा के रूप में हुई है। वर्तमान में वह पालम विहार इलाके में एक किराए के मकान में रहता था। वह देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी के उत्पादन विंग (गुड़गांव संयंत्र) में कार्यरत था।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 23 में मोहित शर्मा की मोटरसाइकिल को क्रेन ने टक्कर मारी, जिसके बाद उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वाहन छोड़ क्रेन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

श्रमिक संघ के नेता कुलदीप जंघू ने कहा कि मृतक अपने परिवार में एकमात्र कमानेवाला था। वह अपनी अंधी विधवा मां और छोटी बहन के साथ रहता था। वह वर्ष 2010 में कंपनी के साथ जुड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493