सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-58 पर एक तेज रफ्तार इको कार ने कई वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार युवक जावेद निवासी मुरादनगर व नवविवाहिता रोशनी (19) निवासी बरेली की मौत हो गई।
मृतका का पति कंचन, ऑटो चालक, बाइक सवार दो युवक नफीस, इकारमुद्दीम, मारुती कार सवार मोनू व कई अन्य राहगीर इस घटना में घायल हो गए। बाइक सवार इकरामुद्दीन और नफीस की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलशाद बताया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक शराब के नशे में धुत होकर कार को चला रहा था।
dharmpath.com dharmpath