रियाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां ऐतिहासिक मसमक किले का दौरा किया। वह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचे हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “एकता का किला : प्रधानमंत्री ने मसमक किले का दौरा किया, जो सऊदी अरब के एकीकरण में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।”
रियाद के अद-दिरा में अल इमाम तुर्की इब्न अब्दुल्ला इब्न मुहम्मद मार्ग पर स्थित मसमक किला पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण है।
मसमक शब्द का मतलब मजबूत होता है और यह किला अपने नाम को चरितार्थ करता है।
यह किला मोहम्मद बिन अब्दुल्ला बिन रशीद के शासन काल में निर्मित हुआ था और यह उस समय शाह अब्दुलअजीज के अधीन आ गया, जब 1902 में रियाद पर फतह कर लिया गया था। देश के एकीकरण के शाह अब्दुलअजीज के प्रयासों में यह एक निर्णायक बिंदु था।
इसके पहले रियाद के गवर्नर पिं्रस फैसल बिन बंदर अल सऊद ने किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी की।
dharmpath.com dharmpath