ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर रविवार से आंशिक रूप से संचालन शुरू

हवाईअड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्नोड फीस्ट ने शनिवार को एक बयान में कहा कि तीन यात्री उड़ानों के साथ इसे दोबारा खोला जा रहा है।

फीस्ट ने कहा कि इसके बाद धीरे-धीरे उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी और यात्री विमान भी हवाईअड्डे पर उतारे जाएंगे।

बयान के मुताबिक, हवाईअड्डे पर आ रहे यात्रियों को नियमित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

फीस्ट के मुताबिक, “हवाईअड्डे पर भयानक आतंकवादी हमलों के 12 दिन बाद हम इसे दोबारा खोल पाने की स्थिति में लौटे हैं। यह हमारी सामूहिक ताकत का प्रतीक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493