नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक इंसपेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इंसपेक्टर अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।
सूत्रों ने रविवार को बताया कि इंसपेक्टर मोहम्मद तंजील और उनकी पत्नी को शनिवार रात सहसपुर शहर के करीब अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार थे और उनका पीछा करते आ रहे थे।
गोलीबारी की इस घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath