चीन में तूफान के मद्देनजर अलर्ट बरकरार

बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को भी तूफान के मद्देनजर नीले स्तर का अलर्ट बरकरार रखा।

देश के दक्षिणी क्षेत्रों के हिस्सों में तूफान की चेतावनी दी गई है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के मुताबिक, हुन्नान, जियांग्शी, झेजियांग प्रांतों और गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में रविवार को मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा चलेंगी और ओलावृष्टि होगी।

एनएमसी ने बताया कि झेजियांग, जियांग्शी, हुन्नान और फुजियांग प्रांतों में 50 से 90 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

एनएमसी ने प्रभावित लोगों को पहाड़ों के दरकने व भूस्खलन की आशंका के चलते सतर्क रहने और घर से बाहर न निकले का सुझाव दिया है।

गौरतलब है कि चीन में चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली है। इसमें सबसे खराब मौसम के लिए लाल, गंभीर के लिए नारंगी, उससे थोड़े बेहतर के लिए पीला और सबसे कमतर के लिए नीले रंग की चेतावनी जारी की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493