नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान की मिसाकी मात्सुमोतो और अयाका ताकाहाशी ने रविवार को इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया।
सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में जारी टूर्नामेंट के छठे दिन हुए खिताबी मुकाबले में जापानी जोड़ीदारों ने अपने ही देश की नाओको फुकुमान और कुरूमी योनाओ को हराया।
मिसाकी और अयाका ने 57 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18 21-18
के अंतर से जीत हासिल की।
इन जोड़ीदारों के बीच यह अब तक का पांचवां मैच था। चार मौकों पर मिसाकी और अयाका को जीत मिली है जबकि एक मौके पर फुकुमान और योनाओ ने बाजी मारी है।
dharmpath.com dharmpath