कोलकाता : गिरफ्तार नक्सली दम्पति को पुलिस हिरासत में भेजा

कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। शहर की एक अदालत ने यहां रविवार को प्रमुख नक्सली नेता विकास हेंबराम और उसकी पत्नी तारा को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मारे गए नक्सली कमांडर किशनजी के एक समय में नजदीकी रहे विकास उर्फ मंशाराम हेंबराम और तारा उर्फ ठाकुरमणि हेंबराम को शनिवार को शहर के ब्रिगेड परेड ग्राउंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

कई मामलों में आरोपी दम्पति को शहर की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें 17 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

प्रतिबंधित मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य समिति का सदस्य विकास और उसकी पत्नी 2010 में पश्चिमी मिदनापुर जिले के सिल्दा में ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफआर) पर हमले सहित हिंसा के कई मामलों में शामिल थे। इस हमले में अर्धसैनिक बल के 24 जवान मारे गए थे।

पुलिस ने इन दोनों से एक पिस्तौल, दो मैगजीन्स और नौ राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ के आधार पर हुगली जिले के मोगरा क्षेत्र में एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से एक एके47 राइफल और नक्सली साहित्य बरामद किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493