बॉस्टन (मैसाचुसेट्स), 3 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस की किशोरी इवेगिना मेद्वेदेवा ने यहां अपने पहले सत्र में ही बेहतरीन प्रदर्शन कर विश्व फिगर स्केटिंग में खिताब पर कब्जा जमाया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 16 वर्षीय इवेगिना ने यहां शनिवार को किम युना का 2010 का ओलम्पिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए फ्री स्केट में 150.10 अंक हासिल किए।
इस प्रतियोगिता में अमेरिका की एश्ली वेंगर को रजत पदक हासिल हुआ। वह विश्व स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली अमेरिका महिला हैं।
रूस की एक अन्य किशोरी एना पोगोरिलिया को कांस्य पदक हासिल हुआ।
dharmpath.com dharmpath