साओ पाउलो की नजर नापोली के गोलकीपर पर

रियो डी जेनेरियो, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब साओ पाउलो ऋण पर नापोली के गोलकीपर राफेल काबराल को अपने साथ जोड़ने पर विचार कर रहा है।

ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय एजेंट ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राफेल ने 2013 में नपोली के साथ पांच साल का करार किया था, लेकिन वह सेरी ए लीग में क्लब के साथ खेले गए मुकाबलों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

ब्राजील के पोर्टल ‘सांबाफूट’ की रिपोर्ट के अनुसार, राफेल के एजेंट पाउलो एफोंसो ने कहा, “हम काम कर रहे हैं और हमारी नजर यूरोपीय फुटबाल क्षेत्र पर है और हम एक अच्छी टीम को शामिल करने की संभावनाओं को देख रहे हैं।”

एफोंसो ने कहा, “उन्हें एक तय कीमत पर संभवत: ऋण पर छोड़ दिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493