उप्र : कच्ची शराब से युवक की मौत, सड़क जाम

शनिवार देर शाम सेवरही थाना क्षेत्र के निवासी राजेश गिरि (40) तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खुदरा गांव के पास स्थित भट्ठे पर आया था। उसने वहां शराब पी, लेकिन देर रात उसकी हालत बिगड़ी और मुंह से झाग निकलने लगा। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

रविवार की सुबह ग्रामीणों ने कच्ची शराब पीने से मौत होने की वजह बताते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग क्षेत्र में कच्ची शराब पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493