बिहार में आसमान साफ, पारा चढ़ने के आसार

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप तेज रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के.के. सेन ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी बिहार में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावा पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री तथा गया में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में एक दिन पहले यानी रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और गया में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493