सलमान के साथ काम करना पसंद : कबीर खान

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी हिट फिल्में दे चुके फिल्म निर्देशक कबीर खान का कहना है कि उनके साथ काम करना बिल्कुल सहज है, अच्छा लगता है।

कबीर ने यहां कहा, “मैं सलमान के साथ सहजता से काम करता हूं। इसके अलावा, दो बड़ी हिट के बाद, मैं निश्चित रूप से उनके साथ फिल्म बनाने जा रहा हूं। हालांकि, मैं अभी यह नहीं कह सकता कि यह मेरी अगली फिल्म है या नहीं।”

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सलमान के अलावा, वह अन्य सितारे ऋतिक रोशन के साथ काम करेंगे। कबीर फिलहाल स्क्रिप्ट के अंतिम मसौदे पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हम ऋतिक से अन्य फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं, जैसे ही मेरी पटकथा पूरी होगी हम इस पर काम करेंगे।”

कबीर ने कहा, “मुझे यकीन है कि यहां कई महान लेखक हैं, लेकिन उन्हें अच्छे अवसर नहीं मिलते। जबकि फिल्म की कहानी रीढ़ की हड्डी होनी चाहिए। दुर्भाग्य से पटकथा अधिक वजन की नहीं होती, इसका मतलब यह नहीं कि आप 50 करोड़ रुपये की फिल्म बना रहे हैं और लेखक को सिर्फ 25 लाख रुपये दे रहे हैं।”

उनका मानना है कि एक समय में अच्छी स्क्रिप्ट की कमी होने के कारण निर्देशक को पटकथा लेखक बनना पड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493