देश की राजधानी दिल्ली में गर्म सुबह

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार सुबह आसमान में हल्का धुंधलका सा रहने का अनुमान है।”

दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 60 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 3,000 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 21.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493