उत्तर प्रदेश में चटख धूप

लखनऊ, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह चटख धूप रही और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की सम्भावना जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप झुलसाएगी। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है। बुंदेलखंड में भी तापमान में उछाल आने के आसार हैं।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वहीं, बनारस में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 23 डिग्री, गोरखपुर में 22 डिग्री, इलाहाबाद में 22.3 डिग्री और झांसी में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493