जम्मू एवं कश्मीर : महबूबा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहीं

जम्मू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही हैं।

जम्मू में सोमवार सुबह एक समारोह में महबूबा के नेतृत्व में पीडीपी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन वाली सरकार पद की शपथ लेने वाली है।

एन.एन.वोहरा जम्मू के राज भवन में महबूबा(56) को जम्मू एवं कश्मीर की 13वीं मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ दिलाएंगे।

महबूबा इस मुस्लिम बहुल राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493