पानी की बूंद की तरह दिखने वाला केक तैयार

पाकशास्त्री ने एक ऐसा मिष्ठान (डेजर्ट) तैयार किया है, जो दिखने में बारिश की एक बड़ी बूंद की तरह है। इस व्यंजन का नाम ‘रेनड्रॉप’ रखा गया है।

पाकशास्त्री डैरन वोंग ने बताया कि इसे मिनरल वॉटर और अगर(जैली जैसा दिखने वाला पदार्थ) से तैयार किया गया है। यह एक प्रकार का केक है, जो पानी की तरह दिखता है। यह केक कैलोरी रहित है।

वोंग ने कहा, “यह मुझे ‘अ बग्स लाइफ’ फिल्म के एक दृश्य की याद दिलाता है, जिसमें वे पत्तियों से पानी की बूंदें पीते हैं।”

इसे जेलो की तरह काटा जा सकता है लेकिन यदि इसे कमरे में रख दिया जाए तो यह आधे घंटे में ही पिघल जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493