‘चेन्नई 600028’ का सीक्वल लांच

चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिल फिल्म ‘चेन्नई 600028’ (2007) का सीक्वल यहां सोमवार को लांच किया गया।

फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने अपने ट्विटर पेज पर यह खबर साझा की।

वेंकट ने ट्विटर पर सीक्वल के लांच की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पुनर्मिलन। नई शुरुआत के लिए आपके प्यार व समर्थन की जरूरत है।”

‘चेन्नई 600028’ 2007 में रिलीज हुई थी। गली क्रिकेट की पृष्ठभूमि वाली यह फिल्म मोहब्बत, दोस्ती व प्रतिस्पर्धा का तड़का लिए हुए थी।

इसका सीक्वल वेंकट की ब्लैक टिकट कंपनी बनाएगी। इसमें जय, शिवा, प्रेमगी अमरेन, अरविंद आकाश, नितिन सत्या, वरलक्ष्मी और वैभव होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493