मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी अपनी निजी जिंदगी में खुश नहीं थी, लेकिन वह शादी करके घर बसाना चाहती थी। प्रत्यूषा के दोस्तों और टीवी उद्योग से जुड़े उनके सहकर्मियों का यही कहना है।
मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी अपनी निजी जिंदगी में खुश नहीं थी, लेकिन वह शादी करके घर बसाना चाहती थी। प्रत्यूषा के दोस्तों और टीवी उद्योग से जुड़े उनके सहकर्मियों का यही कहना है।
प्रत्यूषा ने शुक्रवार रात यहां अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव पंखे से लटकता मिला था। उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यूषा की मौत को लेकर उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ उनके तनावपूर्ण रिश्ते पर उंगलियां उठ रही हैं।
टीवी शो निर्माता विकास गुप्ता ने हाल ही में प्रत्यूषा को एक भूमिका का प्रस्ताव दिया था। उनका कहना है कि वह अवसाद में बिल्कुल भी नहीं थी।
गुप्ता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “उनका करियर अच्छा चल रहा था। वह अवसाद में बिल्कुल भी नहीं थी। उनकी समस्या केवल यह थी कि उनका रिश्ता तनावपूर्ण चल रहा था।”
गुप्ता ने इस बात पर भी जोर दिया कि सिंह ने ‘सार्वजनिक स्थान’ पर प्रत्यूषा के साथ ‘मारपीट की थी।’
उन्होंने कहा, “राहुल राज ने उन पर हाथ उठाया था। हमारे पास इसका सबूत है। उनका रिश्ता ज्यादा अच्छा नहीं था। दुर्भाग्य से पुलिस ने हमें बयान दर्ज करने के लिए नहीं बुलाया।”
प्रत्यूषा की एक करीबी दोस्त लीना ने बताया कि प्रत्यूषा ने यह कदम उठाने से एक रात पहले उन्हें बुलाया था।
लीना ने कहा, “जिस दिन उसने आत्महत्या की, उससे एक दिन पहले रात तीन बजे उसने मुझे बुलाया था। वह बुरी तरह रो रही थी। उसने कहा था, ‘मैं अपनी जिंदगी ऐसे नहीं जी सकती और मैं इससे बाहर आना चाहती हूं।’ वह केवल राहुल से शादी करना चाहती थी और मां बनना चाहती थी। उसकी बस यही योजना थी।”
लीना ने यह भी कहा कि राहुल राज की पूर्व प्रेमिका प्रत्यूषा को ‘प्रताड़ित किया करती थी।’
प्रत्यूषा की सबसे करीबी दोस्त और टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने जोर देकर कहा कि राहुल प्रत्यूषा को धोखा दे रहा था। उन्होंने कहा, “प्रत्यूषा ने खुद मुझसे कहा था कि ‘राहुल मेरे साथ धोखेबाजी कर रहा है, मैं क्या करूं।’ वह संबंध को असमंजस में थी, लेकिन अच्छा काम करना चाहती थी।”
खबरों के मुताबिक, प्रत्यूषा की पोस्टमाटर्म रिपोर्ट में उनके गर्भवती होने के संकेत मिले हैं। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
इस पर विकास गुप्ता ने कहा, “अगर वह गर्भवती होती तो आज वह जिंदा होती। वह मां बनना चाहती थी। मेडिकल रिपोर्ट आने दीजिए, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।”
dharmpath.com dharmpath