मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 130.01 अंकों की तेजी के साथ 25,399.65 पर और निफ्टी 45.75 अंकों की तेजी के साथ 7,758.80 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 64.34 अंकों की मजबूती के साथ 25,333.98 पर खुला और 130.01 अंकों या 0.51 फीसदी तेजी के साथ 25,399.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,424.15 के ऊपरी और 25,223.49 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.29 फीसदी), भारती एयरटेल (3.76 फीसदी), इन्फोसिस (3.12 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.24 फीसदी) और एशियन पेंट्स (1.80 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आईटीसी (1.50 फीसदी), मारुति (1.13 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.99 फीसदी), कोल इंडिया (0.83 फीसदी) और एचडीएफसी (0.67 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 20.10 अंकों की बढ़त के साथ 7,733.15 पर खुला और 45.75 अंकों या 0.59 फीसदी तेजी के साथ 7,758.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,764.45 के ऊपरी और 7,704.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप 25.97 अंकों तेजी के साथ 10,668.29 पर और स्मॉलकैप 55.46 अंकों की तेजी के साथ 10,695.30 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 15 में तेजी रही। दूरसंचार (2.77 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.06 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.95 फीसदी), वाहन (1.16 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.89 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के चार सेक्टरों रियल्टी (0.61 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.38 फीसदी), वित्त (0.08 फीसदी) और ऊर्जा (नगण्य फीसदी) में गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,635 शेयरों में तेजी और 976 में गिरावट रही, जबकि 135 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath