कारगिल फूड्स ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से की साझेदारी

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कारगिल फूड्स इंडिया सनफ्लॉवर श्रेणी में समूचे देश में अग्रणी स्थिति हासिल करना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने कई प्रमुख पहल की घोषणा की है। कंपनी ने अपने ब्रांड जेमिनी के लिए ‘आधिकारिक हेल्दी कुकिंग पार्टनर’ के तौर पर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ साझेदारी की है।

इसके अलावा कंपनी ने नेचर फ्रे श एक्टिलाइट लो-फैट कुकिंग सनफ्लॉवर ऑयल और स्वीकार सनफ्लॉवर ऑयल के नए एवं ताजा पैक्स को लांच करने की भी घोषणा की जो इस माह से उपलब्ध होंगे।

कारगिल फूड्स इंडिया की सीएमओ नीलिमा बुर्रा ने बताया, “इंडियन प्रीमियर लीग देश का सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट है और हमें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ उनके आधिकारिक हेल्दी कुकिंग ऑयल पार्टनर के तौर पर जुड़कर खुशी हो रही है। आइपीएल द्वारा ग्राहकों के साथ ही साथ व्यापार समुदाय के साथ जुड़ने का विशाल मंच उपलब्ध कराया जाता है।”

उन्होंने कहा, “जेमिनी पुणे में एक अग्रणी खाद्य तेल ब्रांड है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। आइपीएल 2016 के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ यह साझेदारी महत्वपूर्ण है। इस सहयोग के माध्यम से पुणे के दो महादिग्गज (सुपरजाइंट्स) एक साथ आ रहे हैं और हमें भरोसा है कि यह पुणे के लोगों के साथ हमारे रिश्ते को और मजबूत करेगा।”

इस बारे में राइजिग पुणे सुपरजाइंट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघु अय्यर ने कहा, “हम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए हेल्दी कुकिंग ऑयल पार्टनर के तौर पर जेमिनी के साथ साझेदारी कर बहुत खुश हैं। जेमिनी पुणे में नंबर 1 खाद्य तेल ब्रांड है और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स नेतृत्व के समान मूल्य साझा करते हैं और दोनों ही पुणे के लोगों के पसंदीदा हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493