आधार कार्ड की संख्या एक अरब पार : प्रसाद

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने विगत साढ़े पांच साल में एक अरब से अधिक आधार कार्ड बना दिए हैं। यह बात सोमवार को संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कही।

प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, “देश में 100 करोड़ से अधिक निवासी आधार के तहत पंजीकृत हैं। यह सुशासन का एक औजार है। आधार बिना बिचौलिए के गरीबों तक पहुंचने का एक जरिया है।”

पहला आधार कार्ड 2010 में जारी किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493