‘बिना दिमाग’ वाले बयान पर निकोलस ने माफी मांगी

लंदन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मार्क निकोलस ने अपने उस बयान पर माफी मांगी है जिसमें उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को बिना दिमाग वाला कहा था। रविवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप जीतने के बाद वेस्इंडीज के कप्तान डैरेन सैमी ने उनके इस बयान का जिक्र किया था।

निकोलस ने टी-20 विश्व कप से पहले अपने आलेख में यह बात कही थी।

दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली वेस्टइंडीज के कप्तान ने कहा कि पूरे विश्व कप में उनके इस बयान ने हमें अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया।

निकोलस ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो पर लिखे अपने लेख में लिखा है, “मैंने हाल ही में जो बयान दिया था उस पर मैं सैमी की टीम से माफी मांगता हूं। मैं उनका, उनकी टीम और कोचों का सम्मान करता हूं। मैच का परिणाम चाहे जो होता, मैं माफी मांगता। लेकिन, मैं माफी अभी यह जानते हुए मांग रहा हूं कि वेस्टइंडीज के लोग इस दिन को काफी लंबे समय तक याद रखेंगे।”

उन्होंने लिखा है, “यह साफ है कि वेस्टइंडीज टीम के पास दिमाग की कोई कमी नहीं है। मैंने यह बात महेन्द्र सिंह धौनी की भारतीय टीम को लेकर लिखे लेख में कही थी जो कि विजेता मानी जा रही थी। विजेता को चुनने में मेजबानों के अलावा कोई और मेरे दिमाग में नहीं था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493