ऑस्ट्रेलिया कंपनियों से चीनी मीडिया के साथ बेहतर संबंधों की अपील

परामर्शदाता कंपनी ‘रेड डोर एशिया’ के संस्थापक मारकस रुबेंस्टिन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई कारोबारी चीन की मीडिया के साथ बहुत ज्यादा संबंध नहीं रखते।

रुबेंस्टिन ने कहा, “बैठ कर इंतजार करने वाले लोगों के पास अच्छी चीजें नहीं आतीं। यह वैसे लोगों के पास आती हैं, जो हर वक्त कठिन परिश्रम के लिए तैयार रहते हैं।”

चार दशकों से अधिक वक्त से अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय मामलों की रिपोर्टिग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन चैनल के संवाददाता जिम मिडलटन के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया परिदृश्य के लिए चीनी मीडिया बेहद जरूरी है।

मिडलटन ने कहा, “चीनी मीडिया ऑस्ट्रेलिया में संसाधन लगाने के लिए तैयार है। यह संकेत देता है कि चीन में ऑस्ट्रेलिया की खबरों का महत्वपूर्ण बाजार है।”

मिडलटन ने कहा कि चीनी मीडिया को नजरंदाज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां व राजनीतिज्ञ स्वयं जोखिम उठाते हुए इसे अंजाम दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, “चीनी मीडिया के साथ संबंध बढ़ाना ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिए विपणन व जानकारी प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493