ओलम्पिक टिकटों की धीमी बिक्री का हल चाहता है ब्राजील

देश के खेल मंत्री रिकाडरे लेसर ने इस बात को स्वीकार किया है। रियो ओलम्पिक 2016 के आयोजन में केवल पांच माह शेष रह गए हैं।

समाचार पत्र ‘फोल्हा दे साओ पाउलो’ के साथ एक साक्षात्कार में लेसर ने घोषणा करते हुए बताया कि टिकटों की धीमी बिक्री के मामले में समाधान के लिए मंत्रालय के भीतर एक ‘टास्क फोर्स’ पूरी तरह से समर्पित है। इसमें अभी एक समाधान यह है कि इन टिकटों को और विशेषकर पैरालम्पिक खेलों की टिकटों को विद्यालयों में जाकर बांटा जाए।

लेसर ने कहा, “यह धारणा बनी है कि ब्राजील के लोग ओलम्पिक खेलों के प्रति अभी तक जागरूक नहीं हुए हैं। हम इसे बदलने के लिए कार्य कर रहे हैं। हमें लोगों को चेताना होगा कि वे इस खेल के लिए टिकटों को खरीदें।”

रियो 2016 आयोजन समिति के द्वारा हाल ही में दिए टिकटों की बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, ओलम्पिक खेलों की अब तक 50 प्रतिशत और पैरालम्पिक खेलों की 10 प्रतिशत टिकटों की बिक्री हो पाई है।

लेसर ने कहा कि 2007 में रियो में पैन अमेरिकी और पैरापन अमेरिकी खेलों की टिकटों को पहले से ही विद्यालयों के विद्यार्थियों को बांट दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493