बिहार में आंशिक बदली

पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर मंगलवार सुबह बिहार में भी दिखा। राजधानी पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में आंधी और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री व गया में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले यानी सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, पूर्णिया में 32.2 डिग्री तथा गया में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493