प्रभु ने देश की सबसे तेज ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यहां मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सेमी-हाई स्पीड गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट तक चलेगी।

ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर सुरेश प्रभु ने कहा, “गतिमान एक्सप्रेस को चालू करना रेलवे का महत्वपूर्ण कदम है। नई ऊंचाइयां छूने का हमारा अभियान निरंतर जारी है।”

प्रभु ने दिल्ली में मौजूद रहकर रिमोट के जरिए आगरा कैंट स्टेशन पर स्थित एक एग्जीक्यूटिव लाउंज का भी उद्घाटन किया।

गतिमान एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसमें एग्जीक्यूटिव ए.सी. चेयर कार की दो बोगियां और ए.सी. चेयर कार की आठ बोगियां लगी हुई हैं। ए.सी. चेयर कार में एक सीट का किराया 750 रुपये होगा, जबकि एग्जीक्यूटिव ए.सी. चेयर कार का किराया 1500 रुपये होगा।

ट्रेन में वाईफाई सहित मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493