काबुल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के परवान प्रांत में मंगलवार को हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।
तोलो न्यूज के अनुसार, प्रांत के गवर्नर सैयद सिद्दीकी ने कहा कि सेयागर्द जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट से लदे वाहन में विस्फोट कर दिया।
अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इसमें कम से कम छह लोग मारे गए और 15 से अधिक घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath