आईएस के लिए लड़ते हुए ब्रिटिश भाइयों की मौत

लंदन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए लड़ते हुए दो ब्रिटिश भाइयों की मौत हो गई है।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ की रपट के मुताबिक, खलीफ शरीफ (21) और अब्दुल रहमान (18) नवम्बर 2014 में मैनचैस्टर स्थित अपना घर छोड़कर युद्धग्रस्त सीरिया चले गए थे।

उनके माता-पिता अब्दुल्लाही और फातमा को आईएस के आतंकवादियों ने यह खबर दी है।

ग्रेटर मैनचैस्टर स्थित रमजान फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद शफीक ने कहा कि आतंकवादी संगठन ने इस बात की पुष्टि की है कि अब्दुल रहमान की मौत हो गई है और उसका बड़ा भाई लापता है। उसे ‘मृत मान लिया गया’ है।

अब्दुल रहमान ने सीरिया जाने से पहले युनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल लंकाशायर और खरीफ ने साउथ ट्रैफॉर्ड कॉलेज में शिक्षा हासिल की थी।

माना जाता है कि अपने बड़े भाई के साथ सीरिया जाने के लिए उसने लंकास्टर युनिवर्सिटी में कानून की पहले साल की अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493