बीजिंग : 10 सड़कों पर बैटरी चालित दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध

सड़कों पर बढ़ रहे यातायात और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अगले सप्ताह के प्रारंभ से यह प्रतिबंध लगाया जाएगा।

स्थानीय यातायात प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि इन सड़कों में चांगान एवेन्यू और बीजिंग के तियानमेन चौक के आसपास की कई सड़कें शामिल हैं।

बीजिंग यातायात प्रबंधन ब्यूरो ने कहा कि इन 10 सड़कों पर भारी यातायात और दुर्घटनाओं की दर अधिक है और यहां साइकिल लेन नहीं है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 20 युआन (3.1 डॉलर) का जुर्माना लगाया जाएगा और जुर्माना राशि की अदायगी नहीं करने पर वाहनों को जब्त भी किया जाएगा।

बीजिंग में लगभग 40 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन हैं। इनमें से अधिकतर इलेक्ट्रिक बाइक्स की तुलना में मोटरसाइकिल की तरह हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493