रियो डी जेनेरियो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील का क्लब इंटरनेशनल कथित तौर पर रोमा के पूर्व खिलाड़ी और उदिनेसे क्लब स्ट्राइकर निकोलस लोपेज के साथ करार करने के लिए एक प्रस्ताव की तैयारी कर रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 22 वर्षीय खिलाड़ी वर्तमान में उदिनेसे से ऋण पर उरुग्वे के क्लब नेशनल के साथ खेल रहे हैं। उन्होंने इस साल क्लब के लिए खेले गए छह मैचों में सात गोल दागे।
ब्राजील के समाचार पोर्टल ‘ग्लोबोसपोर्टे’ के अनुसार, इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष कार्लोस पेलेग्रीनी एक संभावित करार के लिए लोपेज के प्रबंधक गियामपोलो पोजो के साथ चर्चा के लिए इंग्लैंड गए।
लोपेज को टीम के शामिल करने के पीछे इंटरनेशनल का इरादा साफ जाहिर है। इससे पहले क्लब कोलंबियाई स्ट्राइकर तेयो गुटिरेज के साथ करार करना चाहता था, लेकिन असफल रहा।
dharmpath.com dharmpath