ओलंपिक 2016 गोल्फ चैम्पियंस को 2017 के बड़े टूर्नामेंट में होगा फायदा

लुसाने, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (आरजीएफ) ने घोषणा की है कि 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 2017 में होने वाले बड़े टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा।

आरजीएफ ने सोमवार को एक बयान में कहा, “पुरुष विजेता को मास्टर्स टूर्नामेंट, यूएस ओपन, द ओपन और द पीजीए चैम्पियनशिप 2017 जबकि महिला स्वर्ण पदक विजेता को एविअन चैम्पियनशिप 2016 के लिए और 2017 में एएनए इंसपिरेशन, केपीएमजी वूमेन पीजीए चैम्पियनशिप, द यूएस वूमेन ओपन और रिकोह वूमेन ब्रिटिश ओपन के लिए आमंत्रण दिया जाएगा।”

ओलम्पिक में अभी चार महीने बाकी हैं। इससे पहले जार्जिया के अगस्ता में खेले जा रहे मास्टर्स टूर्नामेंट में महासंघ ने यह घोषणा की है। गोल्फ 1904 के बाद पहली बार ओलम्पिक का हिस्सा बनने जा रहा है।

एशियन टूर ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि इससे खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे।

एशियन टूअर के कमिश्नर की हला हान ने कहा, “एशियन टूर का मानना है कि इस फैसले से खेल को विश्व भर में काफी फायदा होगा।”

रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी 2017 यूएस ओपन के क्वालीफाइंग में जगह मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493