चीन और वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालयों द्वारा भगोड़े संदिग्धों को पकड़ने की दिशा में संयुक्त अभियान के तहत यह पहली उपलब्धि है।
संदिग्ध का उपनाम झोउ है, जिसका जन्म दिसंबर 1969 में चीन के झेजियांग प्रांत के वेंझोउ में हुआ था।
पुलिस झोउ की तलाश जुआघर खोलने के संदिग्ध के तौर पर कर रही थी।
साल 2011 में झोउ ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 400 अरब चीनी युआन (लगभग 61.8 अरब डॉलर) की लागत से एक ऑनलाइन जुआघर वेबसाइट का निर्माण किया, जिसके माध्यम से 58 करोड़ चीनी युआन (8.96 करोड़ डॉलर) का मुनाफा कमाया गया।
झोउ बाद में विदेश भाग गया। साल 2014 में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन ने झोउ के खिलाफ एक रेड नोटिस जारी किया।
वहीं, साल 2015 में चीन के लोक सुरक्षा मंत्रालय ने झोउ की गिरफ्तारी के लिए वियतनाम से अनुरोध किया।
dharmpath.com dharmpath