बीजिंग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग के उपनगरीय तोंगझू जिले में स्थित जल शोधन संयंत्र को भूमिगत किया जाएगा, ताकि लोगों को गंध व कोलाहल से मुक्ति मिल सके।
जिले में 84 फीसदी गंदे पानी का शोधन करने वाला मौजूदा संयंत्र पड़ोस में रहने वालों के लिए सिरदर्द बन गया है।
इसने साल 2002 में काम करना शुरू किया था।
स्थानीय सरकार के मुताबिक, नया संयंत्र उच्च शोधन मानकों वाला होगा और यह अधिक से अधिक पानी का शोधन कर सकेगा। यह सितंबर महीने में पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
शुद्ध किए गए पानी का इस्तेमाल बीजिंग के हरित इलाकों में सिंचाई और नदियों तथा जलस्रोतों को भरने में होगा।
पुराने संयंत्र स्थल को एक पार्क में तब्दील कर दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath