इजरायल ने वेस्ट बैंक के शहरों की बिजली काटी

इजरायल इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन ने कहा कि बिजली अपराह्न दो बजे से तीन बजे (स्थानीय समयानुसार) के बीच काटी गई। हेबरॉन के निवासियों ने स्थानीय मीडिया से कहा कि सुबह नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) भी आधे घंटे के लिए बिजली काटी गई।

कंपनी ने कहा कि बिजली काटने की कार्रवाई फिलिस्तीन नेशनल अथॉरिटी (पीएनए) पर बकाया विद्युत बिलों के भुगतान के लिए दबाव बनाने का हिस्सा है।

कंपनी ने कहा कि अभी और विद्युत कटौतियां होगीं, जिसके तहत बुधवार को बेथलेहम इलाके में व गुरुवार को रामाल्लाह तथा पीएनए के बिजनेस सेंटर में विद्युत कटौती होगी।

बेथलेहम जिले में सोमवार को व रविवार को जेरिको व जॉर्डन वैली में विद्युत कटौती की गई थी।

स्थानीय मीडिया की एक रपट के मुताबिक, बिजली कटौती से बेतचाला का एक कैंसर अस्पताल तथा नातिविती का बेथलेहम गिरजाघर बेहद प्रभावित हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493