बेलग्रेड, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्बिया की महिला टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविक ने मंगलवार को अपने देश सर्बिया के लिए नहीं खेलने का फैसला किया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, समाचार चैनल बी-92 ने कहा है कि इवानोविक ने अपने इस फैसले के बारे में सर्बिया के टेनिस महासंघ को बता दिया है। महासंघ उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए राजी नहीं कर पाया।
सर्बिया टीम की कोच तात्जाना जेकमेंसिया ने उनके इस फैसले पर दुख जताया है और कहा कि विश्व में वरीयता क्रम में 19वें नंबर की खिलाड़ी इवानोविक के रहने से टीम काफी मजबूत होती।
कोच ने कहा कि वह इवानोविक के इस फैसले का सम्मान करती हैं।
इवानोविक हालिया दौर में सर्बिया की सबसे अच्छी महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 29 मैच खेले हैं जिसमें 20 में उन्हें जीत मिली है।
dharmpath.com dharmpath