आतंकवाद से लड़ने के लिए नेशनल गार्ड तैयार करेगा रूस

पुतिन ने देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों में सुधारों को लेकर आयोजित एक बैठक के दौरान कहा कि यह बल आंतरिक सैनिकों के आधार पर तैयार किया जाएगा और यह गृह मंत्रालय के संपर्क में रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस नए सैन्य बल का प्रयोग अर्धसैनिक और दंगा रोधी पुलिस के रूप में किया जाएगा।

रूस आतंकवाद और उग्रवाद के बढ़ते खतरों के चलते अपनी और पड़ोसी क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काफी प्रयास कर रहा है। रूस ने 2015 के आखिर में सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे, जिसके चलते आईएस ने उस पर हमले करने की धमकी दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493